Jokes

1. देख चुनावी वर्ल्ड कप का, सज गया है मैदान ट्रॉफी इसकी पाने को, सब नेतागण परेशान   सोच रहे हैं सब कैसे,  मतदाता को रिझाएं कम ओवर में अब कैसे, रन तेजी से बनाएं   कैसे उसे मनाएं जो, मतदाता पहले से रूठा निकल जाए न मैच, कैच जो हाथों से छूटा   जो बॉलर भी आए समक्ष, उसको मारो बल्ला चाहे चौका लग न पाए, मचे छक्के का हल्ला   जीतेंगे है हर हाल में हम तो, ठोंक रहे हैं ताल गति गेंद की तेज रहे चाहे, हो जाए नो बॉल   नेता अनुभवी तो यहां,  रन करे बिना रिस्क मुर्गा-दारु, नोटों से वोटों  को करता  फिक्स गेंद है वोटर के हाथ निशाना ऐसा लगावें बुरे करें रन आउट, अच्छे संसद पहुचावें |

2. मंगलू तेल निकालने का काम करता था। एक वकील को यह देखकर बड़ी हैरत हुई कि अंदर कमरे में बैल कोल्हू खींच रहा है और मंगलू बाहर बैठा चिलम पी रहा है। वकील ने पूछा, ‘अगर बैल रुक जाए तो तुम्हें पता कैसे चलेगा?’ मंगलू बोला, ‘चलेगा वकील साहब। बैल रुक जाएगा तो उसके गले में बंधी घंटी की आवाज भी रुक जाएगी ना।’‘हूं।’ वकील ने एक मिनट सोचा और फिर बोला, ‘मान लो अगर बैल एक जगह खड़ा होकर सिर हिलाता रहे तो भी घंटी तो बजती रहेगी और तुम समझते रहोगे कि बैल चल रहा है?’‘हमारे बैल ने वकालत नहीं पढ़ी है साहब!’ मंगलू ने चिलम का धुंआ उड़ाते हुए बेफिक्री से कहा।  -------- जुए का दिन पिता (बेटे से) - देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते। यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे। बेटा - बस पिताजी, मैं समझ गया, आगे  से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।

3. संता- अगर लड़की मेकअप करके, सजधज कर और नए कपड़े पहनकर किसी शादी, पार्टी या फंक्शन में जा रही हो, तो समझ लें कि..
बंता-कि क्या???
संता-कि अगले ही दिन या तो फेसबुक पर उसकी प्रोफाइल फोटो बदलेगी, या फिर रिलेशनशिप स्टेटस।

4. पत्‍‌नी- बेटा बहुत खराब हो चुका है जहां भी पैसा रखती हूं ढूंढ निकालता है।
पति-एक काम करो उस कमीने के किताब में रख दो। कभी ढूंढ नहीं पाएगा।

5. संता एक स्कूल में विजिट पर गया।
स्कूल की केमिस्ट्री लैब में बच्चे प्रैक्टिकल कर रहे थे। उसने ऐसिड के फ्लास्क में 5 रुपये का सिक्का डाला और बच्चों से पूछा, 'बताओ बच्चो! यह सिक्का ऐसा ही रहेगा या घुल जाएगा?'
एक बच्चा-यह ऐसा ही रहेगा सर, घुलेगा नहीं।
संता-शाबाश! लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- सर अगर ऐसिड में डालने से सिक्का घुलने वाला होता तो आप हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते।
खो जाता
बंता- आज अचानक पार्टी किस खुशी में?
संता- मेरा स्कूटर खो गया है.
बंता- तो पार्टी की क्या बात है?
संता-शुक्र मनाओ, मैं उस पर नहीं बैठा था! वरना मैं भी खो जाता।

0 comments:

Back to top ↑
Connect with Us

What they says

© 2013 A2zcomponents. WP All Components Converted by BloggerTheme9
A2zcomponents.blogspot.in. | Distributed by All Components Proudly Powered by A2zcomponents.blogspot.in.